Monday, October 8, 2018

ये जोक्स पढ़कर आपकी हँसी नहीं रुकेगी, जरूर पढ़ें

Views

1. लड़की– "तुम क्या काम करते हो ?"

लड़का– "हिंदुस्तान टाइम्स में जॉब करता था लेकिन अभी छोड़ दिया"।

लड़की- "छोड़ क्यूँ दिया ? हिंदुस्तान टाइम्स कितनी अच्छी कंपनी तो है?"

लड़का– "अब इतनी ठण्ड में कौन सुबह-सुबह अखबार बांटने जाए!"

2. ठसाठस भरी बस में एक मनचला युवक अपने आगे खड़ी लड़की को बार-बार कोहनी से दबा रहा था।

लड़की आगे खिसकने की कोशिश करती तो भीड़ की वजह से ज्यादा खिसक नहीं पाती। थोड़ी-बहुत खिसकती भी तो लड़का भी उतना ही आगे खिसक आता।

अंत में तंग आकर लड़की लड़के की ओर मुड़ी और विनम्रता पूर्वक बोली– "भाईसाहब, मेरी पसलियों से कहीं आपकी कोहनी को चोट तो नहीं पहुँच रही?"

3. महिला: डॉक्टर साहब आप दवा की शीशियों पर पर्ची चिपका दें।

डॉक्टर: अरे इसकी क्या जरुरत है?

महिला: नहीं डॉक्टर साहब, आप बस पर्चियां चिपका दीजिये।

डॉक्टर: ठीक है परन्तु क्यों?

महिला: दरअसल, इससे मुझे पता रहेगा कि कौनसी गोली मेरे पति के लिए है और कौन सी कुत्ते के लिए है। क्योंकि मैं नहीं चाहती कि शीशी बदल जाए और मेरे कुत्ते को कुछ हो जाए।

4. गाँव से एक मुसाफिर गुज़र रहा था। उसने एक बच्चे को खेलते देखा और बोला, "बेटा क्या आप मुझे थोड़ा सा पानी पिला देंगे?"

बच्चा: अगर लस्सी हो जाये तो।

मुसाफिर: तब तो बहुत ही अच्छा होगा।

बच्चा भाग कर गया और लस्सी ले आया। मुसाफिर ने 5 लोटे लस्सी पीने के बाद बच्चे से पूछा, "क्या तुम्हारे घर में कोई लस्सी नही पीता?"

बच्चा: पीते तो सब हैं लेकिन आज लस्सी में चूहा गिर गया था और उसी में मर गया था।

मुसाफिर ने गुस्से में लोटा ज़मीन पर दे मारा।

बच्चा रोते हुए बोला, "मम्मी इन्होने लोटा तोड़ दिया। अब हम टॉयलेट क्या लेकर जायेंगे?"

Share This
Previous Post
Next Post

0 comments: